कार्डानो

कार्डानो और ब्लॉकचेन तकनीक का परिचय

कार्डानो परियोजना का समग्र लक्ष्य ब्लॉकचेन प्रौद्योगिकी के माध्यम से सभी प्रकार की प्रणालियों को अधिक समावेशी, पारदर्शी और कुशल बनाना है। इसे और अधिक वास्तविक बनाने के लिए, आप हमारी वित्तीय प्रणालियों, शिक्षा प्रणालियों या हमारी शासन प्रणालियों के बारे में रुचि ले सकते हैं। हालांकि कार्डानो परियोजना द्वारा सभी प्रकार की प्रणालियों में सुधार किया जा सकता है, हम यहां इन्हीं तीन उदाहरणों पर प्रकाश डालेंगे। इसके अतिरिक्त, हम आपको कुछ जानकारी प्रदान करेंगे जो कार्डानो की संरचना और संगठन को विशिष्ट बनाता हैं।

इससे पहले कि हम इन उदाहरणों को समझें, आइए पहले ब्लॉकचेन तकनीक के बारे में थोड़ा और समझते हैं। एक ब्लॉकचेन कंप्यूटर का एक विकेन्द्रीकृत नेटवर्क है जो ब्लॉक के रूप में सूचनाओं का आदान-प्रदान और भंडारण करता है। इन ब्लॉकों की जानकारी में लेन-देन जैसे सरल डेटा हो सकते हैं, लेकिन कार्डानो ब्लॉकचेन के मामले में यह जानकारी जटिल भी हो सकती हैं, जैसे कि ऋण प्रदान करना, पहचान जारी करना और यहां तक कि वोट देने जैसे जटिल प्रकिया को भी यह संभव बनाता है।

How Does a Blockchain work=

ब्लॉकचेन के अनूठे गुणों में से एक यह है कि एक बार संग्रहीत की गई जानकारी को यह हमेशा सुरक्षित रखता है, जिससे वह जानकारी अधिक सुरक्षित और पारदर्शी हो जाती है। इसके अलावा, नेटवर्क की विकेंद्रीकृत संरचना के कारण, कार्यों के निष्पादन को सुविधाजनक बनाने के लिए इसे आधिकारिक शक्तियों की आवश्यकता नहीं होती है, जिससे सिस्टम अधिक समावेशी और प्रभावशाली बनता है।

सिस्टम में सुधार

अब, सिस्टम पर वापस आते हैं, और सबसे पहले, आइए समझते हैं कि कैसे कार्डानो परियोजना का उद्देश्य वित्तीय प्रणाली को सुधारना है। वित्तीय सेवाओं को सभी के लिए सुलभ बनाना कार्डानो परियोजना के मुख्य लक्ष्यों में से एक है, क्योंकि दुनिया भर में लगभग एक तिहाई वयस्क आबादी के पास अभी भी बैंक खाता नहीं है और न ही उचित परिस्थितियों में ऋण प्राप्त करने का कोई अवसर है। इसके अलावा, विदेशों से भेजे गए धन की औसत लेनदेन लागत 7% है और यह कुछ देशों में अधिकतम 23% तक हो सकती है (स्रोत: विश्व बैंक), यह दुनिया के गरीबों के लिए बहुत बड़ा बोझ है, क्योंकि हर साल 500 अरब डॉलर से अधिक विदेशों से प्राप्त धन विकासशील देशों को भेजा जाता है (स्रोत: संयुक्त राष्ट्र)।

कार्डानो ब्लॉकचेन का उपयोग करके इन समस्याओं को हल किया जा सकता है। बिचौलिए के रूप में काम करने वाले इन महंगे और अप्रभावी वित्तीय संगठनों को दिए जाने वाले शुल्क में कटौती करके लेन-देन की लागत को काफी कम किया जा सकता है। इसके अलावा, यह अपने स्वयं के पहचान आधारित समाधान अटाला प्रिज्म के माध्यम से किसी को भी बिना किसी केंद्रीय प्राधिकरण की आवश्यकता के, एक सुरक्षित और वैध आर्थिक पहचान बनाने और क्रेडिट स्कोर निर्मित करने में सक्षम बनाता है। यह छोटे ऋणों (और अन्य छोटे भुगतान) और पीयर-टू-पीयर ऋणों को पूरे विश्व में आर्थिक रूप से व्यवहार्य बनाता है, जिससे दुनिया के गरीबों के लिए भी औपचारिक वित्तीय प्रणाली में शामिल होना संभव है।

दूसरा, कार्डानो ब्लॉकचेन के विशिष्ट गुण इसकी विकेंद्रीकृत, सुरक्षित और पारदर्शी प्रकृति, शिक्षा प्रणालियों के लिए भी फायदेमंद हो सकती है। उदाहरण के लिए कार्डानो के नेटवर्क का उपयोग छात्रों और शिक्षकों के लिए किया जा सकता है ताकि छात्र के प्रदर्शन को सुरक्षित रूप से संग्रहीत किया जा सके और शिक्षा प्रणालियों की विश्वसनीयता में सुधार किया जा सके। कार्डानो ने वर्ष 2021 में इथियोपिया के शिक्षा मंत्रालय के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए, जिसके परिणामस्वरूप अब तक का सबसे बड़ा ब्लॉकचेन परिनियोजन संपन्न हुआ, जिसके माध्यम से 5 मिलियन इथियोपियाई छात्रों और शिक्षकों को कार्डानो ब्लॉकचेन पर एक हस्तक्षेप रहित शिक्षा रिकॉर्ड मिलेगा।

तीसरा, ब्लॉकचेन तकनीकी, सरकार की शासन प्रणाली में वृहत्त संभावनाएं प्रदान करती है। भ्रष्टाचार का मुकाबला करने और लोकतांत्रिक भागीदारी में सुधार करने के लिए ब्लॉकचेन में अंतर्निहित पारदर्शिता एक शक्तिशाली उपकरण का कार्य कर सकती है। इसके प्रयोग से संवेदनशील सरकारी डेटा में हस्तक्षेप करना अधिक कठिन हो जाता है। उदाहरण के लिए, धनी पैरवीकारों द्वारा नेताओं को दिए गए महत्त्वपूर्ण चंदे जनता में सार्वजनिक हो सकते है, जिससे उनके प्रभाव को कमजोर किया जा सकता है।

 

कार्डानो सबसे विशिष्ट कैसे है

आखिरकार, आइए समझते हैं कि कार्डानो की संरचना और संगठन को क्या सबसे विशिष्ट बनाता है। कार्डानो ब्लॉकचेन प्लेटफॉर्म अनुसंधान और विकास के अपने जटिल तरीके के लिए जाना जाता है। कार्डानो नेटवर्क के सभी घटकों को स्क्रैच आधारित सहकर्मी-समीक्षा और खुले स्रोत वाले वैज्ञानिक अनुसंधान द्वारा बनाया गया है। कई अन्य लोगों के बीच, इस पद्धति ने 'प्रूफ ऑफ स्टेक' नामक सर्वसम्मत तंत्र के विकल्प का नेतृत्व किया है जिसके परिणामस्वरूप 'प्रूफ ऑफ वर्क' वाले नेटवर्क आधारित ब्लॉकचेन प्लेटफॉर्म जैसे बिटकॉइन (जोकि ऊर्जा कुशलता में अनुमानतः दस हजार से लेकर दस लाख के होता है) की तुलना में कहीं अधिक ऊर्जा कुशल है। एक और कारण यह है कि कार्डानो नेटवर्क का उपयोग करने की कीमत इसके प्रतिस्पर्धियों की तुलना में काफी कम है।

जबकि कार्डानो का ब्लॉकचेन केवल 2017 से ही ऑनलाइन है, तब भी यह लगातार विकसित होते हुए दुनिया में सकारात्मक बदलाव के लिए अनंत संभावनाओं का मार्ग प्रशस्त करता है। यह सतत विकास पर निर्भर रहते हुए निरंतर विकसित होता रहेगा, इस कारण इसमें निरंतर निवेश की आवश्यकता होगी। सौभाग्य से, कार्डानो के पास ट्रेजरी सिस्टम सहित एक सतत शासन प्रणाली है। अधिकांश ब्लॉकचेन प्लेटफॉर्म इनिशियल कॉइन ऑफरिंग (आईसीओ) से काफी राशि अर्जित करते हैं, और परियोजनाओं की शुरुआत में ही विकास के लिए एकमुश्त धन प्राप्त कर लेते हैं। जबकि कार्डानो की कार्यप्रणाली भुगतान शुल्क के एक छोटे हिस्से से अर्जित करके तंत्र के विकास के लिए निरंतर धन सुनिश्चित करता है, जिसके परिणामस्वरूप कार्डानो के पास सबसे बड़ा डेवलपर समुदाय है।

इन सभी शानदार सुविधाओं और ऐसी कई अन्य सुविधाओं को सभी के लिए आसानी से उपलब्ध होने में समय लगेगा। तकनीकी विकास को परिष्कृत करने में दशकों लग जाते हैं और हम केवल नई संभावनाओं की शुरुआत कर रहें हैं। हम आशा करते हैं कि भविष्य में यह नई तकनीकी क्रांति और भी रोमांचक होगी।

फेबियन (MOKUM) और रोमर (ROMER)

hi_INहिन्दी